गोपालपुर: नुरूद्दीनपुर में नल-जल योजना बेअसर, कई घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी
नारायणपुर प्रखंड के नुरूद्दीनपुर गांव के वार्ड-3 में नल-जल योजना का पानी कई घरों तक नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ही जलमीनार से पूरे वार्ड में आपूर्ति होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से अतिरिक्त जलमीनार और मोटरयुक्त चापाकल लगाने मांग की है