डंडई: डंडई में सनसनी: 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत, रातभर तलाश के बाद सुबह मिला शव
Dandai, Garhwa | Apr 21, 2026 डंडई प्रखंड के डंडई गांव निवासी विनोद मेहता के 25 वर्षीय पुत्र राजकुमार मेहता उर्फ राजा की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। वही मंगलवार सुबह रेहला रेलवे स्टेशन से करीब 2-3 किलोमीटर पश्चिम दिशा में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डंडई थाना