रायबरेली: बेहटा खुर्द निवासी पीड़ित परिवार अपनी जमीन बचाने के लिए विकास भवन में प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ धरने पर बैठा
गुरुवार 21 नवंबर 2024 समय 1:40 पर विकास भवन में बीते तीन दिनों से धरने पर बैठा पीड़ित परिवार।अपनी भूमिधरी जमीन को बचाने के लिए धरने पर बैठा पीड़ित परिवार,प्रापर्टी डीलर राम सुमेर यादव पर जबरन कब्जा करने का लगाया आरोप।प्रापर्टी डीलर के आगे नतमस्तक हुआ जिला प्रशासन,शिकायत के बाद भी अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई।तीन दिनों से पीड़ित परिवार का चल रहा धरना।