गिरिडीह: गर्भवती महिला से मारपीट मामले का फरार अभियुक्त राहुल रजवार गिरफ्तार, नगर थाना पुलिस ने भेजा जेल।
नगर थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त राहुल रजवार उर्फ राहुल कुमार को सोमवार को 11 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया।