रामपुर: ग्राम रामजीवनपुर के निकट सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान हुई मौत
Rampur, Rampur | Mar 16, 2025 रविवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार स्वार के गांव हसनपुर निवासी 21 वर्षीय नाजिम राज मिस्त्री का काम करता था। शनिवार सुबह वह बाइक से काम पर जा रहा था। बताया जाता है कि कोसी बांध रोड पर ग्राम रामजीवनपुर के नजदीक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी।