जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं।