बीना: इटावा के बीच बाजार में सराफा दुकान में चोरी की वारदात, ताला तोड़ चांदी का सामान व नगदी चोरी
Bina, Sagar | Jun 25, 2026 जब दुकान संचालक अनिल सोनी का बेटा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अपनी सर्राफा दुकान खोलने पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। दुकान का ताला टूटा हुआ, अलमारी खुली पड़ी और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दुकान में रखा चांदी का सामान और नकद राशि पर हाथ साफ कर लिया।बीच बाजार में हुई इस चोरी की घटना से पूरे व्यापारी वर्ग में आक्रोश है।