तारानगर: जयपुर के धारा शक्ति फाउंडेशन ने तारानगर ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों को 25 वाटर कूलर भेंट किए
भाजपा नेता पराक्रम राठौड़ की प्रेरणा से जयपुर के धारा शक्ति फाउंडेशन द्वारा भीषण गर्मी से राहत देने के लिए तारानगर ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों को 25 वाटर कूलर भेंट किये गए, जो सीबीईओ बबलेश शर्मा की मौजूदगी में अलग अलग विद्यालयों में भेजे गए।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा ने कहा कि निश्चित तौर से इस सुविधा से बच्चों को ठंडा पानी व गर्मी से राहत मिलेगी।