देहरादून मे महादेव डिजिटल ज़ोन में चल रही एसएससी परीक्षा में हरियाणा निवासी अभ्यर्थी दीपक को पुलिस ने ब्लूटूथ डिवाइस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दीपक परीक्षा के दौरान बाथरूम जाने के बहाने बाहर गया था, और वापस आने पर चेकिंग में उसके पास छिपाई गई इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुई।