मड़ियाहू: मड़ियाहूं में दो सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसों के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।