औरैया: फफूंद-औरैया मार्ग पर टैंक की सफाई कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
फफूंद थाना क्षेत्र में मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कस्बे के मोहल्ला लोधियान निवासी गौरव कुमार (26) पुत्र अशोक वाल्मीकि शुक्रवार को क्षेत्र के गांव चिरैयापुर में टैंक की सफाई का काम