पन्ना: पन्ना-अमानगंज मार्ग पर दिखा 'जंगल का राजा', राहगीरों को देख थमी सांसें! सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल।
Panna, Panna | Jun 23, 2026 पन्ना-अमानगंज मार्ग पर आज सोमवार 22 जून को उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों का सामना सीधे 'जंगल के राजा' यानी एक विशालकाय बाघ से हो गया। सड़क किनारे अचानक बाघ को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों की सांसें थम गईं।