सीकर जिले के चंदपुरा स्थित शिक्षण संस्थान में 2 करोड़ 50 लाख रुपए का गबन करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मंगलवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी महेश कुमार ने 30/6/2024 को मामला दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी विजय कुमार और श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया।