भीतरगांव कस्बे के श्री महावीर दरबार में गुरुवार को नववर्ष की पहली संध्या पर शाम 7बजे कस्बे के लोगों ने सुंदरकांड का आयोजन किया।सुंदरकांड समापन के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया।कस्बे के रहने वाले शिवकुमार शर्मा ने बताया की श्री महावीर दरबार में नव वर्ष के प्रथम दिन सुंदरकांड का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है और इसी से नववर्ष की शुरुआत की जाती है