बालोद: बालोद पुलिस की बड़ी कामयाबी, नागपुर से चोरी गया ₹43 लाख का ट्रक बरामद, प्रार्थी ही निकला आरोपी
बालोद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।डौण्डी पेट्रोल पंप से चोरी हुआ 43 लाख रुपये कीमत का ट्रक आखिरकार महाराष्ट्र के नागपुर से बरामद कर लिया गया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा ये हुआ कि जिसने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, वही आरोपी निकला। शुक्रवार शाम 5 बजे प्रेस कांफ्रेंस में CSP विकास पाटले ने बताया की मामला थाना डौण्डी क्षेत्र का है, जहां 26 जनवरी 2026 को ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर और