मेरठ: मेरठ रेंज में 124 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, साल के पहले दिन DIG ने चलाया ऑपरेशन प्रहार
Meerut, Meerut | Jan 1, 2025 साल 2025 के पहले दिन ही मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने ऑपरेशन प्रहार शुरू कर दिया है। बुधवार 1 जनवरी 2025 को रेंज के 102 शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है। साथ ही 124 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। डीआईजी ने कहा कि नया साल आम जनता के लिए मंगलमय हो। जबकि अपराधियों के लिए दुखदाई होगा।