मेरठ: श्याम नगर निवासी दो बच्चे मां की फ़रियाद लेकर पहुंचे पुलिस चौकी, कहा- पापा मम्मी को आए दिन मारते हैं
Meerut, Meerut | Jan 1, 2025 मेरठ की लिसाडी गेट क्षेत्र के श्याम नगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां दो नन्हे मासूम अपनी मां की फरियाद लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए जहां उन्होंने अपने ही पिता की शिकायत करते हुए बताया कि पापा मम्मी को आए दिन मारते हैं वही मासूमों की आप बीती सुनने के तुरंत बाद पुलिस मासूमों के साथ उनके घर पहुंची और पिता को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है