राजगढ़: सादुलपुर में सक्षम नारी एवं विकसित समाज योजना के अंतर्गत महिला मंडल द्वारा श्री उत्सव का आयोजन
Rajgarh, Churu | Jul 12, 2026 तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री उत्सव का आयोजन प्रभावी तथा प्रेरक रहा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा महिला वर्ग को आगे लाने के लिए यह आयोजन सेठिया भवन में हुआ। नवकार मंत्र पाठ के साथ तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व में अध्यक्ष वरिष्ठ श्राविकाओं कुसुम देवी धाडेवा, रायकंवरी मालू, किरण कोठारी, प्रेमदेवी कोचर, राजकंवरी बोथरा, डॉ स्नेहा ने उद्घाटन किया।