देहरादून: दून पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 207 युवाओं के खिलाफ की चालानी कार्रवाई
शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 207 युवाओं के विरुद्ध दो पुलिस ने चालानी कार्रवाई की सभी 207 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित भी किया वहीं ड्रंक एंड ड्राइव में 9 तथा रेस ड्राइविंग में चार वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।