देहरादून: ओल्ड मसूरी रोड में कस्तूरी विंटर कौथिग-2024 का उद्घाटन प्रथम महिला गुरमीत कौर ने किया
ओल्ड मसूरी रोड, देहरादून में कस्तूरी संगठन की ओर से आयोजित कस्तूरी विंटर कौथिग 2024' का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रथम महिला गुरमीत कौर ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने महोत्सव में लगे विभिन्न स्टालों का भ्रमण भी किया.