चूरू की कोतवाली पुलिस ने राजकीय भरतिया अस्पताल में संदिग्ध घूम रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली थाना पुलिस से शुक्रवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ईदगाह मोहल्ले के 23 वर्षीय सैफ गील को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 तहत कार्रवाई की है।