बदनावर: किसान की हत्या का मामला, पत्नी को मिली चार लाख की आर्थिक सहायता
Badnawar, Dhar | Nov 26, 2025 बदनावर स्थानिक कृषि उपज मंडी में साल भर पहले सोयाबीन बेचने आए रतलाम जिले की धानांसूता निवासी किसान राजेश पांचाल की हत्या के मामले में अब तक पुलिस ने कोई सुराग नहीं लगा। मृतक किसान की पत्नी को बुधवार के दिन चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई यह राशि अनाज व सब्जी मंडी व्यापारी व मंडी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा एकत्रित की गई थी।