माखन नगर: माखननगर में ऑल्टो कार और ट्रैक्टर की हुई भिंड़त हादसे में ट्रैक्टर बीच से टूटा नहीं हुई कोई जनहानि
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 16, 2026
माखननगर में मंगलवार को एक सड़क हादसे में ऑल्टो कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ऑल्टो कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर बीच से टूट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। महिंद्रा शोरूम के पास ऑल्टो कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।