नीमराना: रोडवाल टोल प्लाजा पर स्टेट हाईवे 111 पर टोल वसूली को लेकर नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Neemrana, Alwar | May 10, 2026 नीमराणा के माजरीकलां स्थित स्टेट हाईवे-111 पर रोडवाल टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में आ गया, टोल वसूली से नाराज माजरा गांव के ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए टोल बंद करा दिया। ग्रामीणों ने टोल गेट पर वाहन खड़े कर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।