आपको बता दें कि रविवार दोपहर बारह बजे अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पपसरा में रविवार को यूजीसी कानून को लेकर भीम रक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह नौटियाल ने बताया कि उनका संगठन यूजीसी कानून के समर्थन में है। उन्होंने कहा कि अगर यूजीसी कानून लागू नहीं होता है तो वह आंदोलन करेंगे।