गोविंदगढ़: गोविंदगढ़-जालूकी रोड पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में दो युवक घायल, एक की उपचार के दौरान हुई मौत
गोविंदगढ़ जालूकी रोड पर दो बाईकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दो जने घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, इनमें से एक घायल की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय मौत हो गई । पुलिस के द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दी है।