छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के बाला जी मंदिर के पास देर रात युवक के साथ मारपीट कर डेढ़ लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। वही इस घटना की जानकारी आज 26 जून शाम करीब 5:00 बजे घायल जिला अस्पताल में दी है।