अमरोहा: अमरोहा नगर व जोया में पालिका टीम के साथ पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में मचा हड़कंप, दी चेतावनी
Amroha, Amroha | May 29, 2025 अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर आज गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अमरोहा यातायात पुलिस ने अमरोहा शहर में नगर पालिका की टीम के साथ मिलकर अतिक्रमण अभियान चलाया। और दुकानदारों को चेतावनी दी। उसके बाद पुलिस ने जोया में नगर पंचायत टीम के साथ मिलकर अतिक्रमण अभियान चलाया और अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों का सामान भी ट्रैक्टर में भरा लिया।