श्योपुर: युवक से मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को 6-6 माह की जेल, ₹1000 का अर्थदंड, जिला कोर्ट का फैसला
श्योपुर। जिला न्यायालय ने शुक्रवार को दोपहर 03 बजे करीब दो साल पुराने अनुसूचित जनजाती वर्ग के युवक से मारपीट के मामले में फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को छः-छः माह के सश्रम करावास की सजा एवं एक-एक हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले में राज्य की और से पेरवी विशेष लोक अभियोजक राजेन्द्र जाधव ने की।