मंझनपुर: ब्लैकमेलिंग से परेशान व्यक्ति हुए थे लापता, पिपरी में बेहोशी की हालत में मिले, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
सराय अकिल क्षेत्र से शुक्रवार सुबह ड्यूटी के लिए निकले ग्राम विकास अधिकारी के लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब व्हाट्सएप के माध्यम से उनका सुसाइड नोट सामने आया। बुधवार सुबह पिपरी थाना क्षेत्र में वे एक नहर के पास बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।