औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में मतगणना से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार की शाम पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च कुटुंबा के पूर्व बाजार, पश्चिम बाजार समेत मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में किया गया।