मेराल: संगवरिया पंचायत में दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत, रघुराई राम ने जताई गहरी संवेदना
मेराल थाना के संगवरिया पंचायत में मंगलवार का दिन बेहद दुखद रहा। पंचायत में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की डैम में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक महिला ने कथित रूप से कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार को इन दोनों घटनाओं पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ, गढ़वा के जिलाध्यक्