बांसवाड़ा: डुंगरा गांव में मजदूर कवेलु पोश मकान की छत साफ करते समय जहरीले जानवर ने काट लिया, हुई मौत, शव को मोर्चरी में रखा गया
दानपुर थाना क्षेत्र स्थित डुंगरा गांव में मजदूर कवेलु पोश मकान कि छत साफ कर रहा था इस दौरान मजदूर को जहरिले जानवर ने काट लिया, जिसके बाद मौके पर मौत हो गई, दानपुर थाना पुलिस के कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि बादरू पुत्र दोला निवासी डुंगरा के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।