भवानीपुर :- भवानीपुर थाना क्षेत्र से अपहृत एक महिला को पुलिस ने कुशलतापूर्वक बरामद कर लिया है। बरामद महिला को कानूनी प्रक्रिया के तहत धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है। इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने मंगलवार की संध्या बताया कि महिला को उसके घर से बरामद किया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया ।