इगलास: इगलास के कोतवाली क्षेत्र के गांव कैमावली में खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर मधुमक्खियों का हमला, उपचार के दौरान हुई मौत
Iglas, Aligarh | Apr 2, 2026 इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैमावली में बृहस्पतिवार को दोपहर को खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे किसान को बेचैनी हुई और उसके शरीर में जहर फैल गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए हाथरस के बागला जिला हॉस्पीटल मे ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।