परबत्ता: पसराहा के पास गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख
पसराहा के समीप शुक्रवार की शाम गेहूं के खेतों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे सैकड़ों एकड़ में लगी फसल जलकर राख हो गई। घटना शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग पिछले आधे घंटे से तेजी से फैल रही है। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। किसान अपने स्तर से आग बुझाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अ