बस्सी: कालाडेरा थाना इलाके के धूलेश्वर महादेव मंदिर व मौनी बाबा आश्रम में बीती रात हुई चोरी, सूचना पर पहुंची पुलिस
Bassi, Jaipur | Mar 17, 2025 कालाडेरा में धूलेश्वर महादेव मंदिर और मोनी बाबा आश्रम में बीती रात चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने देर रात मंदिर में रखे दानपात्र और पूजा के बर्तनों को चुरा लिया। साथ ही मोनी बाबा आश्रम के कमरे का ताला तोड़कर वहां से नगदी और अन्य सामान भी ले गए। वही आज सोमवार सुबह करीब 7 बजे सूचना मिलते ही कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।