जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुरुवार को अभियुक्त सोनू उर्फ विकास उर्फ शिवनाथ को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित फतेहपुर कर्खा अंडरपास के पास से दबोचा। कब्जे से अवैध देशी तमंचा 315 बोर जिन्दा कारतूस सहित बरामद किया।