खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलेभर में शांति समिति और मोहल्ला बैठकों का दौर जारी है, जहां सभी समुदायों के लोगों ने एक मंच पर आकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। पुलिस ने मोहर्रम जुलूस, ताजियों की निर्धारित ऊंचाई और तय मार्गों के पालन पर सहमति बनाई।