गोपालगंज: बलथरी चेक पोस्ट पर अवैध वसूली के संदेह में परिवहन विभाग के निरीक्षक को एसपी ने उठाया, पूछताछ शुरू
एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर अवैध वसूली के आरोप में परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक हेमंत कुमार प्रसाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही है पूछताछ। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी। अवैध वसूली नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल पुलिस पता लगाने की कर रही है कोशिश।