फरेंदा: ग्राम पंचायत फरेंदा में पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने पी ली कीटनाशक दवा, अस्पताल में भर्ती
महराजगंज जिले के फरेंदा में पारिवारिक विवाद के चलते 36 वर्षीय सावित्री नामक महिला ने कीटनाशक दवा पी ली। ग्राम पंचायत फरेंदा निवासी महिला का आज पति से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने शौचालय की छत पर रखी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। परिजनों ने तत्काल महिला को सीएचसी बनकटी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।