फरेंदा: बृजमनगंज को अब रोज़ 21.30 घंटे मिलेगी बिजली, क्षेत्र में खुशी की लहर
बृजमनगंज नगर पंचायत में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। नए आदेश के अनुसार अब क्षेत्र को प्रतिदिन 21.30 घंटे बिजली मिलेगी, केवल सुबह 5-6 बजे और दोपहर 2-3:30 बजे नियमित कटौती होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह को दिया।