बलरामपुर: महराजगंज तराई पुलिस ने गुलहरिया से अवैध सागौन की लकड़ी के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 30 क्विंटल लकड़ी हुई बरामद
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी का मामला सामने आया है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुलहरिया में कुछ लोग बिना अनुमति के हरे सागौन के पेड़ों की लकड़ी ट्रक में लाद रहे है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक राम मोहन सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक से 312 नग बोटा और 306 नग जलौनी लकड़ी बरामद की गई।