धनवार: पिहरा से कोलकाता जाने के लिए कादरी ट्रैवेल्स ने AC बस की शुरुआत, पूर्व MLA और 20 सूत्री अध्यक्ष की रही उपस्थिति
खोरीमहुआ में कादरी ट्रेवल्स A/C बस सेवा का शुभारंभ पिहरा से कोलकाता के लिए किया गया। यह बस पिहरा, पटना,बल्हारा, घोरथम्बा, खोरीमहुआ, धनवार, सरिया एवं बगोदर होते हुए कोलकाता तक नियमित रूप से संचालित होगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी।