जगाधरी: यमुनानगर में खनन बंद होने पर भी वन विभाग की चौकी के पास खनन जारी, अधिकारी मौन
वैसे तो यमुनानगर में बरसात के दिनों में खनन को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है। मगर उसके बावजूद भी देखने को मिल रहा है यमुनानगर के अंदर वन विभाग की बनाई गई चौकी के सामने ही दिन दहाड़े खनन होता नजर आ रहा है। जब खनन बंद है तो यह कच्चा माल इस समय कहां से स्टोन क्रशरों पर पहुंच रहा है। इस पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं।