गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने पहले मारपीट कर हत्या की और फिर शवों को तालाब में फेंक दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी रेंज वाराणसी खुद मौके पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।