08 नवम्बर को शाम 5 बजे झाबुआ पीआरओ द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिक्षित युवा अभिषेक सोलंकी द्वारा आत्मनिर्भर बनकर खुद का अगरबत्ती निर्माण उद्योग स्थापित किया है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत लोन प्राप्त कर खुद का रोजगार स्थापित किया और वह प्रति माह 30 से 35 हजार रुपए कमा रहे है। साथी अन्य युवाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रेरित कर रहे है।