बड़वानी: शहर के वार्ड 12 में गंदगी से लोग परेशान, 5 दिनों से घरों के सामने जमा नाली के पानी से बदबू
बड़वानी के वार्ड 12 न्यू पनवाड़ी मोहल्ला दरगाह मैदान के पास नाली बंद होने के चलते घरों के सामने चेंबर और सेफ्टी टैंक का पानी जमा हो रहा है जिससे लोग परेशान है वार्ड निवासी रईस खान ने बताया कि यहां लगभग 5 दिनों से पानी जमा हो रहा है इधर से नमाज पढ़ने वाले और स्कूलों पर जाने वाले बच्चे और अनेकों राहगीर भी परेशान हो रहे है।