रामगढ़: गोरे गांव में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थी को मिला ₹2 लाख का चेक, शाखा प्रबंधक ने किया लाभान्वित
रामगढ प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोरे के निवासी पूरन मांझी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। उनकी पत्नी स्वर्गीय सविता देवी का आकस्मिक निधन हो गया था। वह झारखंड ग्रामीण बैंक, चैनपुर शाखा में उक्त बीमा योजना के तहत पंजीकृत थीं।