आगरा: महंगा फोन खरीदने के लिए आलू व्यापारी से लूटी गई चैन, 2 बाल अपचारियों को बंबू रिजॉर्ट से पकड़ा, डीसीपी सिटी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Jul 12, 2025 थाना ताजगंज के जोनल पार्क के पास बीते कल आलू व्यापारी से बाइक सवारों के द्वारा चैन लूटी गई थी, जिसमें वह सुबह-सुबह टहलने के लिए गए थे इसी दौरान उनके गले से चैन तोड़ ली गई, पुलिस ने दो बालअपचारियों को बंबू रिजॉर्ट से पकड़ा है, इनके कब्जे से 1 लाख, 72 हजार रुपए नगद, 1 एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन, 1 बाइक बरामद की है, डीसीपी सिटी ने पूरी जानकारी दी है।